21/12/2025
यूपी को 700 किलोमीटर लम्बा एक्सप्रेसवे जल्दी ही मिलने वाला है. जानकारी है की बरेली को गोरखपुर और शामली से जोड़ने वाला 700 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे अब धरातल पर उतरने लगा है. इस एक्सप्रेसवे का पहला चरण शामली से शाहजहांपुर के पुवायां तक 350 km लंबा होगा. यह हाईवे बरेली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर से होते हुए गोरखपुर तक जाएगा . बता दें की इस रोड से उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में यातायात बढ़ेगा.