10/08/2026
आज All Haryana PWD Contractor Association के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के PWD अधिकारियों को ठेकेदारों की लंबे समय से लंबित एवं महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से विभाग का ध्यान समय पर भुगतान, पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा ठेकेदारों के हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।
एसोसिएशन को विश्वास है कि विभाग इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा, जिससे विकास कार्यों में गति आएगी और प्रदेश के हजारों ठेकेदारों को राहत मिलेगी।
All Haryana PWD Contractor Association सदैव ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।