04/08/2018
चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली थी. एंटीगुआ और बारबूडा की इकाई ‘द सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट’ ने स्थानीय अखबारों में कहा कि चोकसी की नागरिकता के आवेदन को इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन जैसी अच्छी साख वाली एजेंसियों के जरिए कड़ी पड़ताल और अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद मंजूरी दी गई.
आपको बता दें कि एंटीगुआ और बारबूडा के ‘सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट प्रोग्राम’ के तहत कोई व्यक्ति एनडीएफ निवेश फंड में कम से कम एक लाख डॉलर निवेश कर पासपोर्ट हासिल कर सकता है.
एंटीगुआ सरकार ने कहा है कि 13000 करोड़ वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल को नागरिकता देने के प....