Ghaazi Associates

Ghaazi Associates Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ghaazi Associates, Lucknow.

Alhamdulillah kahte rahiye !!!
09/09/2022

Alhamdulillah kahte rahiye !!!

16/03/2022

मैंने तुझसे मोहब्बत की है
तेरी हर बात से मोहब्बत की है
तेरी हर चीज़ मुझे प्यारी है
मैंने तेरी ज़ात से मोहब्बत की है
जिस तरह जिस हाल में तू रखे
मैंने उन हालात से मोहब्बत की है
जिसको तू ही बना सकता है सिर्फ
उस क़ायनात से मोहब्बत की है
दुनिया प्यार में मबनी है तो, मैंने भी
अशरफुल मख़लूक़ात से मोहब्बत की है

01/01/2022

वो मेरे इश्क़ को मज़ाक समझता था,
अजब किस्सा था मेरे यार का.....
गलती मेरी थी समझ ही न सका ग़ाज़ी,
वो तो था ही नही मेरे मेयार का.....

25/11/2020

यूँ तो जाते हैं कई लोग फानी दुनिया से रोज़ाना,
पर जिसके जाने पर सभी आंखों में पानी आया !!!
वो एक शख़्स था जिसे भेजा था अल्लाह ने यहाँ
कि वो आया, और मुर्दा क़ौमों में नई रवानी लाया !!!
उसने लिखी नई इबारत उम्मत के सुधर जाने की,
सबको साथ लेके चलने की वो एक कहानी लाया !!!
उम्र भर सिर्फ इसी कोशिशों में लगा रहा वो शख्स
तालीमी इदारों की शहर में कई कारखानी लाया !!!
उसकी मेहनत का सिला भी खूब दिया रब ने उसे,
करोड़ो दिलों पे फिर, वो सादिक़ की हुक्मरानी लाया !!!

#ग़ाज़ी_नामा

RIP Dr.Kalbe Sadiq

08/08/2020

ज़ख्म ताज़ा रहना चाहिए
ज़िंदा दर्द रहना चाहिए
कोई हमसफर रहे न रहे
कोई हमदर्द रहना चाहिए
कि चुभता है आंखों को गर
बहुत शफ्फाक हो
इस आईने पे थोड़ी गर्द रहना चाहिए
सब तारीफ करेंगे तो बिगड़ जाओगे मियां
तनक़ीद करने को भी कोई फर्द होना चाहिए
हम कर न सकेंगे बेईमानी वतन से ग़ाज़ी
उसके लिए तो खून ज़र्द होना चाहिए !!

11/07/2020

तुम्हारे झूठ की मैं शान रख लेता हूँ
इसी तरह तुम्हारा मान रख लेता हूँ
आडंबरों का महल तुम्हे मुबारक़ हो
मैं सत्य का छोटा मकान रख लेता हूँ
अपनी वफ़ादारियों को भुला कर मैं
तेरी ग़द्दारियों के निशान रख लेता हूँ
तुमसे सिमट न पाएगी ज़िंदगी जानां
मैं ही बिखरा सब सामान रख लेता हूँ
खत्म कर देते हैं इस झगड़े को अब
तीर तुम रख लो,मैं कमान रख लेता हूँ
इसी आदत ने जीना किया है मुश्किल
हर किसी बात पे, मैं कान रख लेता हूँ
तुमको हो मुबारक ये नया भारत ग़ाज़ी
मैं वही पुराना हिन्दोस्तान रख लेता हूँ

#ग़ाज़ी_नामा

07/05/2020
27/02/2020

#क्योंकि_कटता_सिर्फ_जनता_का_है
#सिसकती_दिल्ली

दिल्ली का अशफ़ाक,,11 दिन पहले जिसका निक़ाह हुआ था,,दंगाइयों की भेंट चढ़ गया।
11 दिन की दुल्हन जिसकी मेहँदी तक नहीं उतरी है,,बेवा हो गई,,घर में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।।

17 साल का राहुल राठौड़...चाय पीने की इच्छा हुई तो घर से निकला दूध लाने।
लेकिन अफ़सोस जिंदा वापस न आ सका। माँ बिलखते हुए बार बार बेहोश हो रही है और पिता बेजान होकर कोने में पड़ा है।।

ऐसे ही कुछ हाल रतनलाल,,आफ़ताब,,नवीन,,मुस्तफ़ा,,किशन,,रहीम,,अशोक,,अली,,इनके घरों के भी हैं।।

इन घरों में हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी..!

इन घरों में CAA के समर्थक भी हैं और विरोधी भी और ऐसे लोग भी जिन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता..!!

लेकिन इन घरों में कोई भी घर किसी भाजपा, काँग्रेस या आप नेता का घर नहीं है।।

क्या इन सभी घरों में पसरे मातम का जिम्मेदार सिर्फ सरकार और भड़काऊ भाषण देकर जनता को उकसाने वाले नेता हैं..??

क्या इन सबका जिम्मेदार सिर्फ रात दिन हिन्दू मुसलमान वाली नफरती टीवी डिबेट करा रहे एंकर भी हैं..??
नहीं !!!!!
इन सारी मौतों के जवाबदार वो सब लोग भी हैं जो घरों में बैठे बैठे सोशल मीडिया में ज़हर फैला रहे हैं..

विचार कीजियेगा..!

19/10/2018

मुख़्तसर सा किस्सा है !!
तू ज़िन्दगी का हिस्सा है !!

21/05/2018

Suljha hua sa fard samajhte hain mujh ko log,

Uljhaa hua sa mujh main koi duusra bhi hai.

06/05/2017

दावत को उसके घर पे लगा,यूँ तो मजमा था शहर भर का..
पडोसी उसी शख्स का एक, उस दिन भी भूखा ही सो गया.

😢

30/04/2017

#मज़दूर_दिवस पे विशेष :

किस तरह करूँ बयां कहानी मज़दूर की,
कट गयी कड़ी धूप में जवानी मज़दूर की,
ताउम्र सबके घर को बनाता रहा वो गरीब,
छत बनी रही पन्नी फटी पुरानी मज़दूर की,
पढ़ सकी न कुछ बन सकी, यूँ ही रह गयी,
बेटी भी हो गयी ऐसे ही सायानी मज़दूर की,
बेटे भी इधर उधर यूँ ही कुछ करते रह गए,
बेटी भी उनको चूँकि थी ब्याहनी मजदूर की,
हद दरज़ा यूँ हुआ कि चंदा किया मजदूरों ने,
लाश जो उनको थी उठानी, इक मज़दूर की..

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghaazi Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share