ABHAY Solar Solutions

ABHAY Solar Solutions ABHAY Solar Solutions Covers the services for the care of all Domestic, Commercial, Stand - alone a

12/04/2020
Best tips you should know before buying solar system for home
01/03/2020

Best tips you should know before buying solar system for home

Buy solar Panels from 10 watts -100 kw from Loom Solar - India's number 1 solar panel company. Choose from solar panels, solar inverters, solar batteries, solar charge controllers to solar installation kit. Latest products, lowest price with easy finance, assured delivery with in 3 days across India...

07/09/2019

सोलर खरीदने से पहले किन बातों का रखे ख्याल

बिजली का उपयोग आज हर घर में किया जा रहा है और दिन प्रतिदिन यह उपयोग बढ़ता ही जा रहा है लेकिन इसी के साथ बिजली की कीमत भी बढ़ रही है इसीलिए हम बिजली बचाने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं। बिजली बचाने के लिए हम हमारे उपकरण का उपयोग करना कम कर देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे उपकरण होते हैं। जिनका इस्तेमाल हमें हर हाल में करना पड़ता है। इसीलिए बिजली बचाने के लिए हमें सोलर सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता है। सोलर सिस्टम लगवाने के बाद में हम इससे बिल्कुल मुफ्त में बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अपने लिए उपयुक्त सोलर सिस्टम लगवाने से पहले हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिसके बारे में हमने नीचे आपको बताया है।

1. कौन सा Solar System लगवाएं


सोलर सिस्टम मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं : Off Grid और On Grid



Off Grid Solar System: ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम में आपको Solar Panel , Inverter और बैटरी का उपयोग करना पड़ता है। ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का इस्तेमाल ऐसी जगह पर किया जाता है. जहां पर बिजली कम समय के लिए आती है। ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम में आपको बैटरी बैकअप मिलता है. जिससे कि आप Main Supply बंद होने पर भी अपने घर के उपकरण को चला सकते हैं. और ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का इस्तेमाल ऐसी जगह पर भी किया जाता है जहां पर बिजली का कोई कनेक्शन नहीं होता। ऐसे में दिन के समय में सोलर पैनल की सहायता से हम बैटरी को चार्ज कर सकते हैं और रात के समय में इसका उपयोग कर सकते हैं।



On Grid Solar System: ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम का इस्तेमाल मुख्यतः बिजली बचाने के लिए किया जाता है .क्योंकि ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम तभी काम करता है जब Main Supply उपलब्ध होती है. जब Main Supply बंद हो जाती है. तो ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम भी बंद हो जाता है. और इससे आपको किसी प्रकार की कोई बिजली नहीं मिलती। ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम में सिर्फ सोलर पैनल और इनवर्टर का इस्तेमाल किया जाता है. और इनवर्टर की सहायता से आपके घर के सभी उपकरण चलाए जाते हैं और अगर आपका सोलर सिस्टम आपके Load से ज्यादा बिजली बनाता है. तो आप बिजली को बेच भी सकते हैं।

इन दोनों सोलर सिस्टम में से आपको कौन से सिस्टम की जरूरत है. यह आपके उपयोग के ऊपर निर्भर करेगा अगर आप को बैटरी बैकअप की जरूरत है तो आपको ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाना होगा और अगर आपको बिजली बचाने की जरूरत है और अगर आपके यहां बिजली कम जाती है तो आप को ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाना होगा।



2. कौन सा सोलर पैनल लगवाएं



सोलर पैनल दो प्रकार के होते हैं : Monocrystalline और Polycrystalline



Monocrystalline: जिस क्षेत्र में मौसम खराब रहता है या सूरज कम समय के लिए ही दिखाई देता है. उस क्षेत्र में Monocrystalline सोलर पैनल बहुत ही फायदेमंद होंगे.यह कम धूप में भी काम कर सकते हैं। Monocrystalline पैनल की Efficiency Polycrystalline पैनल के मुकाबले ज्यादा होती है।



Polycrystalline: Polycrystalline सोलर पैनल का इस्तेमाल अच्छी धूप वाले क्षेत्र में किया जाता है. और इनकी Efficiency Monocrystalline से थोड़ी कम होती है। इसीलिए इनकी कीमत भी कम होती है तो अगर आपके क्षेत्र में अच्छी धूप आती है तभी आप का Polycrystalline इस्तेमाल करें।

3. Calculate Your Load
सोलर सिस्टम खरीदने से पहले काफी लोग यही गलती कर देते हैं. वह बिना सोचे समझे सोलर सिस्टम लगवा लेते हैं .उन्हें नहीं पता होता कि कितने बड़े सोलर सिस्टम पर कितना लोड चला सकते हैं. तो ऐसी गलती आप बिल्कुल ना करें सबसे पहले आप अपने सभी उन उपकरण का लोड पता करें जो आप सोलर सिस्टम पर चलाना चाहते हैं. और उन सभी उपकरणों का लोड जोड़ लें जैसे कि



2 Ceiling fan = 160 watt (80+80 w)
5 CFL Light = 100 watt (20w per Light)
1 Ton Air Conditioner = 1200 watt
32 Inch LED Tv = 50 watt


Total = 160 + 100 + 1200 +50 = 1510 Watt (1.5 kw) (अनुमानित)



आपको सोलर सिस्टम पर 1510 watt लोड चलाना है तो इसके लिए आप को कम से कम 2000 watt सोलर सिस्टम लगवाना होगा. लेकिन अगर आप ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो आपको इसमें बैटरी को चार्ज करने के लिए भी पावर की आवश्यकता होगी इसीलिए आपको 2000 watt से ज्यादा बड़ा सोलर सिस्टम लगवाना होगा.क्योंकि जब सोलर सिस्टम पर आप लोड चलाएंगे तो उस समय बैटरी को भी चार्ज करना पड़ेगा ताकि जब सोलर पैनल से सप्लाई आनी बंद हो तब आप के उपकरण बैटरी से चलने लगे. तो आपको कम से कम 2.5 kw का ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाना पड़ेगा ।

अगर आप बैटरी पर अपने उपकरण को ज्यादा लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा बैटरियां लगानी पड़ेगी अगर मान लीजिए आपको 150 Ah की बैटरी से 4 घंटे का बैटरी बैकअप मिल रहा है और आपको 8 घंटे का बैकअप चाहिए तो आपको 150 - 150 Ah की 2 बैटरियों का उपयोग करे।

सोलर सिस्टम थोड़ा सा महंगा होता है इसीलिए इसे लगाने से पहले हमें इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. अगर आप को सोलर सिस्टम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आपको एक अच्छी कंपनी की जरूरत है जो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे सके और आपके पूरे सोलर सिस्टम को आपके घर या ऑफिस में इंस्टॉल कर सके।

उत्तर प्रदेश (यूपी) में बिजली शुल्क अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।  ऊर्जा उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सौर प्रणालिय...
30/10/2018

उत्तर प्रदेश (यूपी) में बिजली शुल्क अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।

ऊर्जा उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सौर प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ने मार्च 2015 में एक सौर नेट-मीटरींग नीति की घोषणा की है ।
सौर नेट-मीटरींग कैसे काम करता है?
ग्रिड से जुड़े सौर पीवी सिस्टम में, सौर पैनलों द्वारा उत्पन्न डीसी आउटपुट को सौर इन्वर्टर द्वारा एसी (वैकल्पिक प्रवाह) आउटपुट में परिवर्तित किया जाता है। सौर ऊर्जा नामक सौर इन्वर्टर से यह आउटपुट, वितरण बोर्ड या भवन या घर के स्विच बोर्ड से जुड़ा हुआ होता है और फिर बिजली के उपकरणों से उपभोग किया जाता है। यदि निर्मित सौर ऊर्जा इमारत या घर में जुड़े लोड से अधिक है, तो अधिशेष सौर ऊर्जा स्वचालित रूप से दो-तरफा मीटर की सहायता से वितरण नेटवर्क (ग्रिड) को स्वचालित रूप से निर्यात (ऊर्जा निर्यात) की जाती है। यदि निर्मित सौर ऊर्जा इमारत में आवश्यक कुल ऊर्जा से कम है, तो कमी की ऊर्जा स्वचालित रूप से ग्रिड (ऊर्जा आयात) द्वारा आपूर्ति की जाती है।
सौर नेट-मीटरींग के साथ बिजली बिल
उत्तर प्रदेश में सौर शुद्ध-मीटरिंग के तहत, उपभोक्ता केवल आयातित ऊर्जा और निर्यात की गई ऊर्जा में अंतर के लिए भुगतान करता है।
उदाहरण: यदि जून में बिलिंग अवधि में उपभोक्ता 1000 किलोवाट आयात करता है और उसी अवधि में 600 किलोवाट निर्यात करता है, तो उपभोक्ता से केवल 400 किलोवाट के लिए शुल्क लिया जाएगा। यदि जुलाई महीने में आयात ऊर्जा 500 किलोवाट है और निर्यात फिर से 600 किलोवाट है, तो अतिरिक्त 100 किलोवाट अगले महीने के बिल या अगले बिलिंग चक्र में ले जाया जाएगा और वहां समायोजित किया जाएगा। निपटारे की अवधि के अंत में (आमतौर पर 12 महीने की अवधि), किसी भी शेष राशि और असंगत किए गए आगे अतिरिक्त निर्यात उपभोक्ता को प्री-डिफ़ाइंड टैरिफ (दर / केडब्ल्यूएच) पर भुगतान किया जाएगा, जिसे समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा ।

15/05/2018

Before you buy a solar panel system to generate electricity from the sun, it is important that you understand what you are buying and that you thoroughly examine the power and money saving claims made by retailers.
There can be big differences in the power generated by different panel systems. The output will also depend on their position on your roof and the associated inverter.

15/05/2018

What Are The Benefits of Solar Panels?

Solar panels are a great way to use sustainable, natural resources to create energy. They can be used to collect sunlight and convert it into energy that can be used for electricity.

You can convert any type of home or business into one
that uses electricity created from solar energy. Even if you
don’t collect enough sunlight for all of your electricity, you
can collect enough of it to significantly reduce what you do
use.

* Solar energy is a renewable, sustainable resource. Oil, grid electricity, on the other hand, is not renewable or sustainable. Once it is gone, it is gone.

* Solar cells are totally silent. They can extract energy from the sun without making any noise.

* Solar energy is non-polluting. Of all the advantages of solar energy over those of oil, this is, perhaps, the most important. The burning of oil releases carbon dioxide and other greenhouse gases and carcinogens into the air.

* Solar cells require very little maintenance. They have no moving parts that need to be fixed and so last a long time.

* Although solar panels may be expensive to buy at the onset, you can save money in the long run. After all, you do not have to pay for energy from the sun. On the other hand, we are all aware of the rising cost of oil & grid electricity.

This is one way we can all help the environment.

Address

NH/27, Iradatganj, Ghoorpur
Allahabad
212111

Telephone

9140496961

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABHAY Solar Solutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ABHAY Solar Solutions:

Share