01/04/2026
जब तेरे नाम रिलीज़ हुई थी तो बाद के कई सालों तक
लड़के ऐसी बकरा कट हेयर स्टाइल बनाकर घूमते थे,
फिर NTR ने लम्बी दाढ़ी का चलन शुरू किया तो सब
बाबा बनकर घूमने लगे।
लड़कों को मसूम बने रहना पसंद नहीं
क्योंकि लड़कियां मैच्योर और अल्फा मेल
पर्सनालिटी से अट्रैक्ट होती हैं।
अब हमजा अली मज़ारी लम्बे बाल और बड़ी हुई दाड़ी
का फैशन ले आया, आने वाले समय मे नाई की दुकानें
इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजरने वाली हैं जब तक कि
कोई आर्मी बेस्ट मूवी में हीरो क्लीन शेव और छोटे बालों
वाली हेयरस्टाइल को स्टाइल आईकॉन बनाने में सफल
नहीं हो जाता।
उम्मीद है गल्फ वार पर अक्षय कुमार एकबार फिर
एयरलिफ्ट जैसा कोई प्रोजेक्ट जरूर लेकर आएंगे