Uttarakhand Forest Department

Uttarakhand Forest Department Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Forest Department, Forestry Service, Uttarakhand Forest Department The Principal Chief Conservator of Forests, 85, Rajpur Road, Hathibarkala Salwala, Dehra Dun.

This is the official page of the Uttarakhand Forest Department, sharing the latest updates, It features key initiatives and achievements such as forest fire control, plantation drives, human–wildlife conflict management, forest-based livelihoods.

चूनाखान अनुभाग अंतर्गत ग्राम मदनबेल में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ए...
12/05/2026

चूनाखान अनुभाग अंतर्गत ग्राम मदनबेल में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को वनाग्नि से बचाव, वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय वक्ताओं ने वनाग्नि रोकथाम में सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं वन कर्मियों द्वारा सभी से वन संरक्षण एवं सुरक्षा कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

12/05/2026

वनाग्नि प्रबंधन को लेकर मास्टर कंट्रोल के माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाता है। वैज्ञानिक पद्धति से आर्द्रता एवं तापमान का नियमित मापन किया जाता है, जिसके माध्यम से वनाग्नि की संभावनाओं का पूर्वानुमान लगाकर समय रहते प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

देहरादून, 06 मई। प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने आज देहरादून जू स्थित मालसी परिसर में ‘हिमालयन काला भालू’ (र...
06/05/2026

देहरादून, 06 मई। प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने आज देहरादून जू स्थित मालसी परिसर में ‘हिमालयन काला भालू’ (रीख) के नवीन बाड़े का उद्घाटन कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने तथा प्रकृति एवं मानवता के मध्य संतुलित समन्वय स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

श्री सुबोध उनियाल जी बताया कि केंद्र सरकार से परिवहन संबंधी आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के उपरांत राज्य में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध वन्यजीवों को अन्य राज्यों की मांग एवं वहां की पारिस्थितिक आवश्यकताओं के अनुरूप संबंधित नेशनल पार्कों एवं चिड़ियाघरों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस पहल से न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में जैव-विविधता के संतुलन को बनाए रखने में भी सहायता प्राप्त होगी।

श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने देहरादून जू प्रशासन एवं वन विभाग की टीम को इस नवीन बाड़े के निर्माण एवं व्यवस्थाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे पर्यटकों एवं वन्यजीव प्रेमियों को हिमालयी वन्यजीवों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त होगी।

नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में आगजनी करने वालों पर अब ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।। कैमरे ...
05/05/2026

नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में आगजनी करने वालों पर अब ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।। कैमरे लगने से चोरी छिपे
जंगलों में आग लगाने वाले शरारती
तत्व आसानी से पकड़ में आ
सकेंगे। अपर यमुना वन प्रभाग में
पहली बार यह पहल की शुरुआत
की जा रही है।

मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डॉ0 धीरज पाण्डेय महोदय व वन संरक्षक यमुना वृत्त नीतू लक्ष्मी महोदया द्वारा दिनांक 01/05/2026 को अ...
02/05/2026

मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डॉ0 धीरज पाण्डेय महोदय व वन संरक्षक यमुना वृत्त नीतू लक्ष्मी महोदया द्वारा दिनांक 01/05/2026 को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट का फील्ड भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य वन संरक्षक महोदय द्वारा नौगांव रेंज अंतर्गत *डामटा क्रू स्टेशन, टीओ क्वाटर डामटा, क्रू स्टेशन बरनीगाड़, सौली पौधशाला, मुगरसंती रेंज परिसर , पिरुल कलेक्शन सेंटर, मास्टर कंट्रोल रूम सरूखेत का निरीक्षण किया। महोदय द्वारा वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम हेतु क्षेत्रीय कर्मियों और फायर वॉचर्स को विस्तृत निर्देश एवं सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल महोदय द्वारा प्रभाग अंतर्गत गतिमान चारधाम परियोजना की समीक्षा की गयी। उपरोक्त भ्रमण के दौरान डीएफओ टौंस वन प्रभाग श्री डीपी बलूनी महोदय और डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग श्री रविन्द्र पुंडीर भी साथ रहे।

सादर!

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट

लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान धनगढ़ी म्यूज़ियम में कॉर्बेट के गौरवशाली इ...
30/04/2026

लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान धनगढ़ी म्यूज़ियम में कॉर्बेट के गौरवशाली इतिहास को जाना, शहीद वनकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जंगल सफारी में बाघ और हाथियों के दीदार किए।
उन्होंने कॉर्बेट के उत्कृष्ट वन प्रबंधन, स्थानीय रोजगार सृजन और युवाओं को नेचर गाइड जैसे अवसरों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आपका स्वागत एवं आभार।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने वनागिनि रोकने को कसी कमर, वनों के प्रवेश द्वारों पर कैमरा ट्रैप भी सक्रियअब जंगलों की निगरानी ड...
23/04/2026

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने वनागिनि रोकने को कसी कमर, वनों के प्रवेश द्वारों पर कैमरा ट्रैप भी सक्रिय
अब जंगलों की निगरानी ड्रोन से भी

विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।यह दिन हमारे ग्रह Earth की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ...
22/04/2026

विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

यह दिन हमारे ग्रह Earth की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है।

वनाग्नि रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों का संयुक्त प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास आयोजित🔥🌲🟢 जिलाधिकारी महोदय श्री प्रशांत आर्य ...
07/03/2026

वनाग्नि रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों का संयुक्त प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास आयोजित🔥🌲

🟢 जिलाधिकारी महोदय श्री प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में एवं प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी श्री देवी प्रसाद बलूनी,एवं प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डैम वन प्रभाग ( द्वितीय) उत्तरकाशी सुश्री साक्षी रावत के प्रशिक्षण कार्यक्रम रूप-रेखा अनुसार में ग्रीष्मकाल के दौरान होने वाली वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वनाग्नि रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण/कार्यशाला एवं मॉक अभ्यास विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जा रहा है।

🟢 दिनांक 07 मार्च 2026 को विकासखण्ड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वन विभाग के श्री कन्हैया लाल बेलवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डैम वन प्रभाग (द्वितीय) उत्तरकाशी की उपस्थिति में उत्तरकाशी वन प्रभाग के डुण्डा, धरासू रेंज, टिहरी डैम वन प्रभाग (द्वितीय) उत्तरकाशी के खुरमोला गाड़, दसकीगाड, नगुण गाड़, कमांद रेंज, भूमि संरक्षण वन प्रभाग की धनारीगाड रेंज, एवं वन निगम) को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा मॉक अभ्यास के माध्यम से आपदा से निपटने की जानकारी दी गई।
🟢 इस प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास में वन विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागो के 68 अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निम्नलिखित जानकारियां प्रदान की गईं:

✅ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी के मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी ने आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण उपकरण जैसे:- हेलमेट, रोप, जुमर, पुली, वायर लेडर, स्ट्रेक्चर, पी0 के0 बैग, तत्काल सम्पर्क सूत्र नम्बर-108, 112 आदि जानकारी तथा सैटेलाइट फोन की उपयोगिता एवं संचालन विधि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
✅ एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी श्री मनोज चौहान ने वनाग्नि के दौरान घायलों के रेस्क्यू तथा उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में बताया।
✅ पुलिस संचार विभाग के मुख्य आरक्षी श्री दिग्विजय सिंह राणा एवं श्री सूरज कुमार ने जंगलों में वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना संप्रेषण तथा उनके इंस्टॉलेशन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी।
✅ फायर सर्विस के आरक्षी श्री दीपक रावत ने घरेलू आग एवं वनाग्नि की घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए वन संपदा को बचाने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी।
✅ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ रिशिता ने वनाग्नि में घायल व्यक्तियों को दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।
✅ वन विभाग के श्रीमती पूजा चौहान वन क्षेत्राधिकारी डुण्डा एवं श्री जगमोहन सिंह गंगाड़ी वन क्षेत्राधिकारी धरासू ने वनाग्नि की पीपीटी के माध्यम से रोकथाम एवं वन संपदा की सुरक्षा तथा घायल व्यक्तियों के प्रबंधन में रिस्पांस टाइम को कम करने के उपायों के बारे में बताया गया।

15 साल बाद दिखा दुर्लभ डस्की ईगल आउल 🦉🌿Dusky Eagle-Owl को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो ज़ो...
03/03/2026

15 साल बाद दिखा दुर्लभ डस्की ईगल आउल 🦉🌿

Dusky Eagle-Owl को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो ज़ोन में दोबारा देखा गया। 2011 के बाद इस प्रजाति का पुनः दिखना वन विभाग और पक्षी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

निदेशक Jim Corbett Tiger Reserve डॉ. साकेत बडोला के अनुसार, यह क्षेत्र के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत है।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु तिरुवा ने जंगल सफारी के दौरान इसकी दुर्लभ तस्वीरें कैद कीं। 📸✨

12 नवम्बर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की उपस्थिति में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (दे...
13/11/2025

12 नवम्बर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की उपस्थिति में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वन अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी,
वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी,
प्रमुख सचिव (वन) श्री आर. के. सुधांशु,
प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (HoFF) डॉ. समीर सिन्हा,
प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री रंजन कुमार मिश्र,
माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी एवं डॉ. कल्पना सैनी जी,
माननीय विधायक श्री उमेश शर्मा ‘कौ’ जी, श्री खजान दास जी एवं श्रीमती सविता हरबंस कपूर जी,
सहित अन्य गणमान्य जन एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। ेलकूद_प्रतियोगिता2025
#देवभूमि_उत्तराखंड



Address

Uttarakhand Forest Department The Principal Chief Conservator Of Forests, 85, Rajpur Road, Hathibarkala Salwala
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Forest Department posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share