15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के 50 लाभार्थियों से अटल अक्षय ऊर्जा भवन में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री संतोष सारंगी, संयुक्त सचिव श्री जे. वी. एन. सुब्रह्मण्यम, REC लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर सार्थक चर्चा की।
श्री संतोष सारंगी ने लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि लाभार्थियों के अनुभव और सहभागिता ही इस योजना को जन-आंदोलन बनाने की सबसे बड़ी ताकत हैं।
इस संवाद में लाभार्थियों ने साझा किए कि कैसे योजना से मिल रही बिजली बिल में राहत और बचत उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उनकी जीवनशैली को बेहतर बना रही है।
SunRadiance Solar
Sunradiance Technologies Pvt Ltd