27/01/2022
जब आप बीमार होते हैं उस समय आपके आसपास के लोग डॉक्टर बन जाते हैं।
ये कर लो! वो कर लो! फलानी टैबलेट लेलो! ठिकाणी सीरप पियो! ब्ला ब्ला ब्ला ब्ला!!!
लेकिन आप क्या करते हो। एक अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लेते हो। अच्छी लैब में जाँच कराते हैं और प्रॉपर इलाज लेते हैं।
समझदार व्यक्ति हमेशा कहता है कि खुद डॉक्टर मत बनो, अनुभवी डॉक्टर से मिलकर इलाज कराओ।
क्या यह समझदारी सिर्फ बीमारियों में ही आती है या अन्य कार्य में भी!!!!
अभी दो दिन पहले तिलक नगर तिघरा रॉड पर शादी की तैयारियां चल रही थीं, एक रश्म के दौरान निर्माणाधीन मकान गिर गया, परिवार सहित रिस्तेदार व पड़ोसियों की जान चली गई , अक्सर ऐसी खबरें आती है। शादी समारोह के दौरान छज्जा गिर गया! तेज हवा में छत गिर गई! बारिश के दौरान मकान ढह गया!
क्यों?
क्योंकि मकान बनाने के दौरान हम खुद इंजीनियर बन गए। हमारे आसपास के सभी लोग भी बड़े बड़े इंजीनियर और आर्किटेक्ट बन गए। किसी ने कहीं कमरा का सजेस्ट किया, किसी ने कहीं सीड़ी, तो कोई बिना बेस का छज्जा का आईडिया देगया
आप खुद तो बड़े हैवी इंजीनियर बन गए, मजबूती बढ़ाने के लिए ज्यादा सीमेंट ओर ज्यादा सरिया डाल कर खुद पर गर्व महसूस करने लगे।
जैसे एक बीमार व्यक्ति को ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं को देना कोई इलाज नहीं वल्कि और नुकसान होता है।
ऐसे ही इन्फ्रास्ट्रक्चर में है तय लिमिट से ज्यादा सीमेंट ज्यादा सरिया सिर्फ नुकसान पहुँचाते है।
प्रॉपर आर्किटेक्ट से नक्शा न बनवाने से घर का कबाड़ा हो जाता है। बस यह सोच लिया कि हर कमरे में लेट बाथ देना ही आर्किटेक्ट है तो बहुत गलत सोच रहे हो। कमरे में जॉइंट लेट बाथ के लिए पीछे डक्ट देना कितना अतिआवश्यक है ? अन्यथा उस कमरे में रहने वाले लोग दिल और फेफड़ों की बीमारियों से जल्द ही घिर जाते हैं। ऐसे ही किचन के भी नियम है जैसे दिन में एक बार किचन में धूप आनी चाहिए। सीढ़ी का घुमाव 70° -190° से मानसिक तनाव बढ़ जाता है। चक्कर आने लगते हैं।
ऐसी ही हजारों प्रकार की बातें होती है जो सिर्फ अनुभवी कंपनियों में अनुभवी इंजीनियर और ओर आर्किटेक्ट द्वारा ही सम्मिलित हो सकती है।
इसलिए आज के बाद किसी को भी सलाह दें, तो दो सलाह देना, एक खुद डॉक्टर मत बनो, दूसरी खुद इंजीनियर एंड आर्किटेक्ट मत बनो।
बेस्ट इंजीनियरिंग एंड बेस्ट आर्किटेक्ट क़्वालिटी घर के लिए चुनें भरोसेमंद कंपनी
तोमर सिविलटेक प्राइवेट लिमिटेड
201 वसुन्धरा टावर, सिटी सेंटर
ग्वालियर
+91 8109619091, 8109619093