09/07/2025
आपणो बानसूर परिवार का स्नेह मिलन कार्यक्रम 6 जुलाई 2025 को होटल सफारी प्राइम मानसरोवर में हुआ। इसमें जयपुर में रहने वाले बानसूर क्षेत्र के परिवारों को आमंत्रित किया गया। समय की व्यस्तता के बावजूद इसमें लगभग 35 परिवारों का प्रतिनिधित्व रहा। बहुत ही आत्मीय माहौल में एक शानदार शाम थी। जिसमें सभी सगे भाइयों की तरह मिले और सदैव एक दूसरे की मदद के लिए खड़े रहने का वादा किया। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए मेरे भाई Vishva Tripathi का हार्दिक आभार। बहुत ही शानदार पार्टी एक खूबसूरत शाम के साथ हम सभी एक असीम उत्साह और जोश लेकर भरे मन से अपने अपने निवास के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का हृदय के अंतस्तल से आभार।
जय जय बानसूर