Jalore City

Jalore City jalore information Dear friends,
its idea of spreading networks and making new friends. And to be helpful friend...

Thanking you. your friend
Deeps

This is opportunity to everyone who belongs to jalore place that we can make more and more contacts here.Evryone lifes are very busy so No-one can know everyone in same city.So dear friends it is a place that we can know eachother here.

Best flooring stones for dream home …
23/05/2026

Best flooring stones for dream home …

...

09/05/2026

Jalore: मांडवला में भीषण जल संकट, 15 से 20 दिन में सप्लाई में एक दो घड़े पानी मिल रहा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
जालोर शहर में पानी सप्लाई का शैड्यूल

जालोर/ मांडवला। नर्मदा परियोजना में सप्लाई सिस्टल बहाली रखने के विभागीय दावे की पोल खुल रही है। जालोर शहर में ही सप्लाई का शैड्यूल 4 से 5 दिन तक पहुंच चुका है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों हालात विकट है। जिले के मांडवला गांव में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 15 से 20 दिन में एक बार ही पानी की सप्लाई हो रही है, वह भी आधी-अधूरी। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के लाइनमैन पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैसे लेकर कुछ क्षेत्रों में नियमित सप्लाई दी जा रही है, जबकि आम लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार बार शिकायत के बावजूद जलापूर्ति नहीं हो रही।

मजबूरी में टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगवाना पड़ रहा है। विभागीय स्टाफ को शिकायत करने पर भी उसका समाधन नहीं हो रहा। दूसरी तरफ जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मांडवला में सप्लाई पूरी तरह से नर्मदा परियोजना आधारित है। यहां 3 लाख लीटर का उच्च जलाशय बना हैं। जिससे सप्लाई होती है। परियोजना में क्लोजर से मांडवला समेत थलूंडा, बालवाड़ा, आंवलोज समेत अन्य गांव कस्बों में भी सप्लाई प्रभावित है।

ग्रामीणों ने जताया विरोध, चेतावनी दी

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है।

जालोर-टैंकरों से सप्लाई बढ़ी

21 दिन तक का क्लोजर नर्मदा परियोजना में प्रभावी है। 21 मई तक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते ये हालात बने हैं। जालोर शहर समेत 300 गांव कस्बों के लिए तैतरोल में बने स्टॉक टैंक से पानी की सप्लाई की बात कही जा रही है। लेकिन हालात विकट है। जालोर शहर में ही 5 से 7 दिन के अंतराल में सप्लाई मिल रही है। दूसरी तरफ गांवों में तो सप्लाई सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है। विकट हालातों में लोगों को टैंकरोंसे पानी मंगवाना पड़ रहा है।

Patrika news ..

09/05/2026

जालोर में कोई काम ढूँढ रहा हो तो इस नंबर पर संपर्क करे +91 8114-422534 / work - Doors and windows (प्लास्टिक की खिड़की और दरवाजे का काम ) ज़्यादा जानकारी के लिए संपर्क करे ।

https://dainik.bhaskar.com/O5b7CrbaR2b"जालोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धवला गांव में एक युवक को 25 से 30 करोड़ रुप...
04/05/2026

https://dainik.bhaskar.com/O5b7CrbaR2b

"जालोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धवला गांव में एक युवक को 25 से 30 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन को कैश कराने पर 20% कमीशन का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब दो सप्ताह तक भरोसा जीतकर युवक के दादा के बैंक खाते से 17.58 लाख रुपए निकाल लिए, जबकि दादी के खाते से भी 2.11 लाख रुपए पार कर दिए। कुल मिलाकर 19.69 लाख रुपए की ठगी की गई।"

"एक साल बाद बैंक खाता चेक करने पर सामने आया मामला"

बुजुर्ग दंपती के खाते से 18 लाख पार, एक साल...

04/05/2026

Upvc doors and windows jalore .

ग्रेनाइट सिटी" के नाम से मशहूर ...जालौर का प्राचीन नाम जाबालीपुर (Jabalipur) था, जो महर्षि जाबालि ऋषि की तपोभूमि होने के...
15/03/2026

ग्रेनाइट सिटी" के नाम से मशहूर ...
जालौर का प्राचीन नाम जाबालीपुर (Jabalipur) था, जो महर्षि जाबालि ऋषि की तपोभूमि होने के कारण पड़ा; इसे सुवर्णगिरी (Suvarnagiri) और कंचनगिरी (Kanchanagiri) के नाम से भी जाना जाता था, खासकर 12वीं शताब्दी के दौरान जब यह चौहानों की राजधानी बना था।
जाबालीपुर (Jabalipur): यह नाम ऋषि जाबालि के नाम पर रखा गया था, जो इस क्षेत्र के प्रमुख तपस्वी थे।
सुवर्णगिरी/कंचनगिरी (Suvarnagiri/Kanchanagiri): जालौर के किले और पर्वत को इन नामों से भी जाना जाता था, क्योंकि यह सोनगीरि पहाड़ी पर स्थित है और यहाँ ग्रेनाइट की अधिकता है।
जलालाबाद (Jalalabad): अलाउद्दीन खिलजी ने जालोर पर आक्रमण के बाद दुर्ग का नाम बदलकर जलालाबाद रखा था।

15/03/2026

हत्यारे पकड़े बिना रोटी नहीं खाऊंगी’: 80 साल की मां की जिद, विधायक रविंद्र भाटी के सामने रोया परिवार
Jalore News: जालोर में गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर परिवार 16 दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा है। शनिवार को विधायक रविंद्र भाटी धरना स्थल पहुंचे तो परिवार भावुक हो गया ।

Jalore News: जालोर में व्यापारी गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर उनका परिवार पिछले 16 दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे शिव विधायक रविंद्र भाटी धरना स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की।

इस दौरान गणपत सिंह की मां, पत्नी और अन्य परिजन भावुक हो गए और न्याय की मांग दोहराई।

80 साल की मां बोलीं- हत्यारे पकड़े बिना रोटी नहीं खाऊंगी

धरने पर बैठी 80 वर्षीय मां हवा कंवर ने कहा कि जब तक उनके बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। विधायक भाटी ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया और कहा कि उनकी जगह दूसरे लोग अनशन पर बैठ जाएंगे, लेकिन मां ने साफ कहा कि उन्हें केवल न्याय चाहिए।

जालोर में योगी आदित्यनाथ का आगमन: सिरे मंदिर धाम में रत्नेश्वर महादेव की 375वीं वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजनRatneshwar Maha...
15/03/2026

जालोर में योगी आदित्यनाथ का आगमन: सिरे मंदिर धाम में रत्नेश्वर महादेव की 375वीं वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन

Ratneshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (15 मार्च) जालोर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिरे मंदिर धाम पहुंच रहे हैं. वे रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे. योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2:45 बजे हेलीकॉप्टर से शांतिनाथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल मैदान में उतरेंगे.

Jalore News: जालोर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिरे मंदिर धाम में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (15 मार्च) इस आयोजन में शामिल होने के लिए जालोर पहुंचेंगे. वे हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 2:45 बजे शांतिनाथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल मैदान में उतरेंगे और यहां से पैदल मार्ग से सिरे मंदिर की तलहटी तक पहुंचेंगे.

कार्यक्रम का शुभारंभ और दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रह्मलीन संत पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा अर्पित करेंगे. इसके बाद वे सिरे मंदिर धाम पहुंचकर देवी-देवताओं और पीर शांतिनाथ महाराज की समाधि के दर्शन करेंगे. यहां वे भेरूनाथ अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ महाराज से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी सिरे मंदिर धाम में ही करेंगे.

16 मार्च को महायज्ञ और विशाल धर्मसभा
कल 16 मार्च को सुबह 6:30 बजे रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी. इसके बाद सुबह 10 बजे कन्यागिरी प्रांगण में आयोजित विशाल धर्मसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे. धर्मसभा समापन के बाद वे सुबह 11:50 बजे हेलिपैड से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से उत्तर प्रदेश लौटेंगे.

भेरूनाथ अखाड़े के महंत के सान्निध्य में आयोजन
यह दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम भेरूनाथ अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है. योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी रेवतीनाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी साईंनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज और योगी गोपालनाथ महाराज जैसे संतों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न होगा. आयोजन समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं. सिरे मंदिर धाम पर बड़ी संख्या में संत-महंत, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है.

राजस्थान के जालौर में दिखा सीएम योगी का बच्चों के प्रति खास लगाव, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरराजस्थान के जालौर स्थित...
15/03/2026

राजस्थान के जालौर में दिखा सीएम योगी का बच्चों के प्रति खास लगाव, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

राजस्थान के जालौर स्थित श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की इच्छा रविवार को पूरी हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सदैव बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देते हैं, ने उस बच्चे के मनोभाव को समझते हुए तत्काल उसके मन की मुराद पूरी कर दी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान में रहे। वह श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित नवीन भवन के अवलोकन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पढ़ने वाला एक बच्चा विद्यालय के कणिया गिरि मंच के नीचे खड़ा होकर मुख्यमंत्री के फ्रेम में बार-बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।

यह देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे को मंच पर बुला लिया। बच्चे से उसका नाम, क्लास आदि की जानकारी ली, फिर मोबाइल लेकर अपने हाथों से बच्चे के साथ सेल्फी खींची। इस पर आह्लादित बच्चे ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने विचार भी व्यक्त किए। अतिथियों ने मुख्यमंत्री का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। अंत में मुख्यमंत्री ने स्कूल के शिक्षकों, बच्चों, कलाकारों आदि के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी प्रदान की।

सीएम योगी ने जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने से पहले दुर्ग चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम ने मां को चुनरी भेंटकर श्रद्धा निवेदित की और प्रदेश व देशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की।

15/03/2026

जालोर: शीतला माता मेले से देर से लौटी किशोरी, परिजनों की फटकार के बाद तालाब में कूदी, मौत
जालोर शहर के सुंदेलाव तालाब में एक किशोरी की डूबने की सूचना पर जालोर। शहर के सुंदेलाव तालाब में एक किशोरी की डूबने की सूचना पर रेस्क्यू शुरु किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हुई। सिविल डिफेंस की टीम ने किशोरी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी कंचन प्रजापत (15) पुत्री जोगाराम प्रजापत के रूप में हुई। रात में शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। किशोरी के तालाब में कूदने के कारण सामने नहीं आए। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया। इधर, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में किशोरी का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

8.45 बजे का घटनाक्रम

रात 8.45 बजे ये किशोरी सुंदेलाव तालाब पर पहुंची और बड़े बबूल के पेड़ के पास से पानी में गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह स्वयं पानी में कूदी। आस पास मौजूद लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हेल्पलाइन पर सूचना दी। करीब 10 मिनट में सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम में मदनलाल, छगनाराम, प्रमोद मेवाड़ा, किशन कुमार, हीराराम, नाजिम खां ने किशोरी को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

Address

JALORE
Jalore
343001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalore City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share