Jalore City

Jalore City jalore is known as granite city. Jalore lies to south of sukri river, a tributary of luni river and is about 140 km south of Jodhpur.

4 साल की भांजी से रेप करने वाले को उम्रकैद:घर में घुसकर मामा ने की थी हैवानियत; कोर्ट ने कहा- समाज में बच्चियां भी सुरक्...
27/05/2023

4 साल की भांजी से रेप करने वाले को उम्रकैद:घर में घुसकर मामा ने की थी हैवानियत; कोर्ट ने कहा- समाज में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं

#जालोर3 घंटे पहले

'समाज में छोटी उम्र की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। इतनी कम उम्र की बालिका के साथ रेप की घटना आरोपी की हवसपूर्ण विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे मामलों में यदि आरोपी के प्रति नरम रुख अपनाया जाता है तो समाज में विपरीत संदेश जाएगा और न्याय का उद्देश्य भी सफल नहीं होगा।'

4 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में फैसला देते हुए जालोर के पॉक्सो कोर्ट के जज हुकम सिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को ये टिप्पणी की।

करीब 14 महीना पहले बच्ची के साथ मामा ने उसी के घर में रेप किया था। केस में 22 लोगों की गवाही हुई। दोषी मामा नारायण मेघवाल पुत्र नेनाराम निवासी देबावास थाना नोसरा को आजीवन कारावास के साथ ही 50 हजार जुर्माना भी लगाया गया है।

बच्ची की मां घर से बाहर गई थी

सरकारी वकील मुमताज अली ने बताया कि जालोर कोतवाली थाने में 2 फरवरी 2022 को पीड़ित बच्ची के पिता ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि देबावास निवासी नारायण मेघवाल ने बच्ची के साथ रेप किया है। नारायण बच्ची का मामा है। वह बच्ची के पिता के साथ ही घर पर आया था। खाना खाने के बाद पिता घर के बाहर बैठा था, जबकि मां सामान लेने दुकान पर गई थी। मासूम को अकेला देखकर नारायण ने उससे रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन पिता दौड़कर पहुंचे तो नारायण वहां से फरार हो गया था।

50 हजार रुपए जुर्माना भी
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नारायण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस ने कुल 22 गवाह पेश किए। जज हुकम सिंह राजपुरोहित ने नारायण मेघवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

27/05/2023

प्रतिष्ठा: #आहोर में #बाबा #रामदेव मंदिर का जीर्णोद्वार व प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज से, कलश यात्रा भी निकलेगी

आहाेर5 घंटे पहले
कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के जीर्णोद्वार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार काे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा में साधु संतों के सानिध्य में विभिन्न आयोजन होंगे। शनिवार सवेरे प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कुटिर हवन, पंककर्म गणपति पूजन, मंडपात बाहर, मंडप प्रवेश, मंडप पूजन, मंडप स्थपित, देवता आह्वान पूजन, आर्चायादिवस, अग्नि स्थपन, ग्रह आहवान, ग्रह होम, सायं पूजन, आरती धन्यादिवास सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चामुंडा चौक स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इधर, प्रतिष्ठा को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान भव्य रूणिचा नगरी के नाम बनाए गए पांडाल में कस्बेवासियों व मंदिर प्रतिष्ठा कमेटी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोतिज हुई, जिसमें तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर अलग अलग कमेटियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही प्रतिष्ठा को लेकर कस्बेवासी भी उत्साह के साथ सहयोग कर रहे है। वही प्रतिष्ठा के दौरान रूणिचा नगर का आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

आज आहोर का बाजार संपूर्ण रहेगा बंद

कस्बे में बाबा रामदेव मंदिर जीर्णोद्वार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकलेगी। इसे लेकर आहोर कस्बे का सम्पूर्ण बाजार बंद रहेगा। आहोर के समस्त व्यापारी कलश यात्रा सहित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्था में अपनी अपनी सेवाएं देगें। कस्बे में बाबा रामदेव मंदिर जीर्णोद्वार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकलेगी। इसे लेकर आहोर कस्बे का सम्पूर्ण बाजार बंद रहेगा। आहोर के समस्त व्यापारी कलश यात्रा सहित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्था में अपनी अपनी सेवाएं देगें

सास-बहू नकली दूध बना गुजरात में अमूल को भेजती:कब्ज की दवा और रिफाइंड ऑयल से रोजाना बना रहे थे 2 हजार लीटर दूधअलवर2 दिन प...
13/05/2023

सास-बहू नकली दूध बना गुजरात में अमूल को भेजती:कब्ज की दवा और रिफाइंड ऑयल से रोजाना बना रहे थे 2 हजार लीटर दूध
अलवर2 दिन पहले

राजस्थान के अलवर में लगातार नकली दूध का कारोबार पनपता जा रहा है। इससे पूर्व भी सरस डेयरी के चेयरमैन की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का खुलासा किया था। और, अब एक बार फिर से एक घर से 2 हजार लीटर नकली दूध पकड़ा गया है।

टीम जब मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई थी कि घर में सास-बहू मिलकर रोजाना 2 हजार लीटर नकली दूध बना रही थी। इतना ही नहीं ये दूध गुजरात के मेहसाणा स्थित अमूल दूध के कलेक्शन सेंटर पर भी भेजा जा रहा था।

मामला जिले के गोदाेज गांव का है। यहां डेयरी, मेडिकल और पुलिस टीम ने मिलकर सुबह 5 बजे गांव के शेखर यादव और अशोक यादव के घर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली दूध और सामान बरामद किया।

टीम को देख गिड़गिड़ाने लगी महिलाएं, दो घरों पर मारा छापा
डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर ने बताया कि बहरोड़ के गादोज गांव में नकली दूध बनाने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा था कि यहां से दूध शहरों में सप्लाई किया जा रहा था टीम ने शेखर यादव के यहां से 450 लीटर दूध और अशोक यादव के यहां से 1600 लीटर दूध मिला।

उन्होंने बताया कि जब शेखर यादव के घर पहुंचे तो यहां सास-बहू मिलकर मिक्सी में नकली दूध तैयार कर रही थी। टीम को देखते ही दोनों गिड़गिड़ाने लगी।

इसी घर में नकली दूध बनाया जा रहा था। ये मिक्सी में नकली दूध तैयार कर रहे थे। - Dainik Bhaskar
इसी घर में नकली दूध बनाया जा रहा था। ये मिक्सी में नकली दूध तैयार कर रहे थे।
सास-बहू रिफाइंड ऑयल से बना रही थी नकली दूध

चेयरमैन ने बताया कि शेखर यादव के घर जब टीम पहुंची तो यहां नकली दूध बनाने का काम किया जा रहा था। महिलाएं टीम को देख घबरा गई और छोड़ देने को कहा।

शेखर के यहां से 12 टीन रिफाइंड ऑयल, चार कट्टे मिल्क पाउडर, 14 कैन दूध मिला। मौके पर जब जांच की तो सामने आया कि ये सारा नकली दूध है, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये रिफाइंड ऑयल, पाउडर और सोर्बिटोल (कब्ज की दवा) को मिलाकर दूध बना रहे थे।

पकड़े जाने पर महिला हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगी और माफ करने का कहती रही। - Dainik Bhaskar
पकड़े जाने पर महिला हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगी और माफ करने का कहती रही।
अमूल के अलावा जयपुर और कोटपुतली तक होता था सप्लाई

डेयरी की टीम ने महिलाओं और गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि इन्होंने अमूल दुग्ध समिति मेहसाना की भी एजेंसी थी। ये यहां से नकली दूध बनाकर अमूल को भेजते थे। इसके अलावा ये नकली दूध कोटपूतली, अलवर, नीमराना समेत जयपुर के आस-पास इलाकों में भी सप्लाई होता था।

ये रोजाना 2 हजार लीटर दूध बनाकर अलग-अलग डेयरियों मेंं सप्लाई कर रहे थे। हालांकि इनसे जानकारी जुटाई जा रही है कि ये किन-किन डेयरियों को नकली दूध भेजते थे।

मौके पर नकली दूध बनाने का पूरा जखीरा मिला। - Dainik Bhaskar
मौके पर नकली दूध बनाने का पूरा जखीरा मिला।
हम देसी नुस्खे से पहचान सकते हैं दूध असली या नकली

एक्सपर्ट का दावा हैै कि घर असली या नकली दूध की पहचान करना मुश्किल है। लेकिन, हम दूध की सुगंध से इसकी पहचान कर सकते हैं।

जिस दूध में डिटर्जेंट और सोर्बिटोल मिलाने में फर्क आ जाता है। वह दूध की सुगंध को बदल देता है। असली दूध बहुत ज्यादा सफेद नहीं होता है।

इधर, पनीर को भी देखते ही नहीं बता सकते हैं कि ये असली है या नकली। लेकिन, इसके टेस्ट और स्पंजी नेचर से पता कर सकते हैं कि पनीर कैसा होगा। नकली पनी में चिकनाहट ज्यादा होगी और इसका टेस्ट भी अलग होगा।

मिलावटखोरों को बचाती है कब्ज की दवाई

दरअसल, दूध और पनीर के टेस्ट के लिए SNF (सॉलिड नेट फैट) और RM-BR की जांच की जाती है।

इन दोनों एलीमेंट में प्रोटीन, कार्बोहाड्रेट, विटामिन व मिनरल होते हैं। इसके अलावा बीआर-आरएम का मतलब दूध में नेचुरल फैट से होता है। दूध में बीआर की मात्रा 40-43 और आरएम 28 के करीब होता है। जब दूध की जांच की जाती है तो बीआर-आरएम के मानक कम आने पर मिलावट पकड़ी जाती है।

और, सोर्बिटोल को इसलिए दूध में मिलाया जाता है कि मिलावटखोर पकड़े नहीं जाए। सोर्बिटोल दूध में नेचुरल फैट को बनाए रखता है। ये दूध और पनीर में नेचुरल फैट को बराबर करने का काम करता है।

इसी तरह में सॉलिड फैट 50 पर्सेंट तक होना जरूरी है। सोर्बिटोल यानी कब्ज की दवाई पनीर में भी इस फैट को बनाए रखती है ताकि पनीर स्पंजी रहे।

07/05/2023

Pura dekho 😂😅

05/05/2023
02/05/2023

RCB VS LSG Ke match ke baad Kohli or lsg team ke beech Hua lafda 🔥👊👊

01/05/2023

ki jalak

Address

Jalore
343001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalore City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share