23/03/2026
किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि यूरिया उर्वरक आयातित गैस पर निर्भर है I इस समय खाड़ी देशों का हाल आप लोग देख रहे हैं अतः आप लोग नाइट्रोजन की आवश्यकता की पूर्ति हेतु परंपरागत होनी वाली फसलें ढेंचा, सनई, का जरूर उपयोग करे सभी दलहनी फसल नाइट्रोजन का फिक्सेशन अपनी जड़ों से करती है उनका उपयोग हरी खाद के लिए जरूर करे और azotobacter बैक्टीरिया का उपयोग जरूर करे ताकि किसान भाइयों का उत्पादन प्रभावित न हो