06/07/2026
हमारी सोच, हमारा संकल्प🏠 Rawat Construction & Developer
आज हमारा कोटद्वार शहर बहुत ही तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आधुनिकता की इस दौड़ में शहर का नक्शा बदल रहा है, और इस अभूतपूर्व विकास में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान यहाँ हो रहे निर्माण (Construction) कार्यों का है। नई इमारतें, मजबूत बुनियादी ढांचा और आधुनिक कॉलोनियां हमारे कोटद्वार को एक नई पहचान दे रही हैं। लेकिन इस तेज़ी से होते विकास के साथ-साथ कुछ ऐसी गंभीर चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देना बेहद ज़रूरी हो गया है।
वर्तमान चुनौतियाँ और फर्जीवाड़ा-
वर्तमान में कोटद्वार के निर्माण क्षेत्र में कई तरह की अनियमिताएं देखने को मिल रही हैं। बाहरी राज्यों से आए कुछ गैर-जिम्मेदार ठेकेदार यहाँ आकर लूट मचा रहे हैं; वे स्थानीय लोगों से मोटी रकम ऐंठते हैं और कई बार काम अधूरा छोड़कर या पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। इसके अलावा, बिना किसी तकनीकी या प्रोफेशनल ज्ञान के निर्माण कार्य करवाना एक आम बात बन गई है। स्थिति यहाँ तक पहुँच चुकी है कि कल तक काम करने वाले मिस्त्री आज खुद को ठेकेदार घोषित कर असुरक्षित निर्माण कर रहे हैं। बिना अनुभव और बिना किसी जवाबदेही के हो रहे इन कार्यों के कारण न केवल लोगों की गाढ़ी कमाई डूब रही है, बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा सुरक्षा जोखिम भी खड़ा हो रहा है।
एसोसिएशन की आवश्यकता और हमारा संकल्प-
इन सभी गंभीर समस्याओं और चुनौतियों से निजात पाने के लिए कोटद्वार में एक मजबूत और अनुशासित 'कॉन्ट्रैक्टर्स एंड बिल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन' की सख्त जरूरत है। हमारी सोच और हमारा संकल्प यही है कि एक ऐसी संस्था का निर्माण हो जो न केवल इस तरह के फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर पूरी तरह से लगाम लगाए, बल्कि बाजार में एक 'Fair and Competitive' (पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी) माहौल भी तैयार करे। जब सभी प्रोफेशनल और अनुभवी लोग एक मंच पर आएंगे, तो काम में पारदर्शिता आएगी, ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और एक सुरक्षित व स्वस्थ व्यावसायिक वातावरण (Healthy Environment) बनेगा।
सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य-
हमारा यह दृढ़ संकल्प कोटद्वार के सुरक्षित और सुनहरे भविष्य के लिए है। जब निर्माण कार्यों में प्रोफेशनलिज्म और ईमानदारी होगी, तो यहाँ के विकास की गति को एक नई ऊंचाई मिलेगी, वह भी पूरी सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ। हम मिलकर कोटद्वार को एक ऐसा शहर बनाएंगे जहाँ विकास की नींव मजबूत हो, फर्जीवाड़े का कोई स्थान न हो और हर नागरिक का आशियाना सुरक्षित हाथों में हो।
हमारी इस मुहीम में हमारे साथ जुड़े - WhatsApp - +91 079835 22191