14/09/2021
HR Marble Makrana
जिस तरह हर पेड़ चंदन का पेड़ नहीं हो सकता उसी तरह
हर पत्थर मार्बल नहीं हो सकता
यह बात बहुत अच्छे तरीके से बताई
अभिनव राजस्थान पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक चौधरी ने
डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि किस तरह 2002 में राजस्थान सरकार ने हर पत्थर को मार्बल मानकर मकराना मार्बल व्यवसाई की कमर तोड़ दी
और आज इसी का परिणाम है कि मकराना मार्बल उद्योग पूरी तरह से चरमरा गया है
और यहां के मार्बल व्यवसाई आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हो चुके हैं
आपको एक बार फिर से बता दे कि मकराना का पत्थर ही असली मार्बल है
जिसकी पहचान है कि यह लंबे समय तक अपनी चमक कायम रखता है और समय के साथ और निखरता जाता है