08/02/2026
*सीरत रसूल ﷺ*
बातें मेरे हुज़ूर की
*6 हिज्री की बाज़ लड़ाइयाँ*
6 हिजरी में सुलह हुदैबिया से क़ब्ल चंद छोटे छोटे लश्करों को हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने मुख़्तलिफ़ अत़राफ़ में रवाना फ़रमाया ताकि वह कुफ़्फ़ार के हमलों की मुदाफ़अत करते रहें। इन लड़ाइयों का मुफ़स्सल तज़किरा ज़ुरक़ानी अला अल-मवाहिब और मदारिजुन-नुबुव्वत वग़ैरह किताबों में लिखा हुआ है। मगर इन लड़ाइयों की तरतीब और उनकी तारीख़ों में मुअर्रिख़ीन का बड़ा इख़्तिलाफ़ है। इसलिए ठीक तौर पर उनकी तारीख़ों की तअय्युन बहुत मुश्किल है। इन वाक़िआत का चिदा चिदा बयान हदीसों में मौजूद है मगर हदीसों में भी उनकी तारीख़ें मज़कूर नहीं हैं। अलबत्ता बाज़ क़राइन व शवाहिद से इतना पता चलता है कि ये सब सुलह हुदैबिया से क़ब्ल के वाक़िआत हैं। इन लड़ाइयों में से चंद के नाम ये हैं :
(1) सरिय्या-ए क़रता
(2) ग़ज़वा-ए बनी लिहयान
(3) सरिय्यतुल-ग़मर
(4) सरिय्या-ए ज़ैद बजानिब जमूम
(5) सरिय्या-ए ज़ैद बजानिब ईस
(6) सरिय्या-ए ज़ैद बजानिब वादी अल-क़ुरा
(7) सरिय्या-ए अली बजानिब बनी सअद
(8) सरिय्या-ए ज़ैद बजानिब उम्म क़रफ़ा
(9) सरिय्या-ए इब्ने रवाहा
(10) सरिय्या-ए इब्ने मुस्लिमह
(11) सरिय्या-ए ज़ैद बजानिब तरफ़
(12) सरिय्या-ए उकल व उरैना
(13) बअस दुमरी
इन लड़ाइयों के नामों में भी इख़्तिलाफ़ है। हमने यहाँ इन लड़ाइयों के मज़कूरा बाला नाम ज़ुरक़ानी अला अल-मवाहिब की फ़ेहरिस्त से नक़्ल किए हैं।
(फ़ेहरिस्त ज़ुरक़ानी अला अल-मवाहिब ज2 स3 50)
बशुक्रिया about Muhammad net