M.M.Electricals

M.M.Electricals Best

31/08/2026

हमारे समाज का युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर यही युवा रात 1 बजे तक नुक्कड़ों और चौराहों पर समय बिताने, तेज़ रफ़्तार ब...
08/07/2026

हमारे समाज का युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर यही युवा रात 1 बजे तक नुक्कड़ों और चौराहों पर समय बिताने, तेज़ रफ़्तार बाइक चलाने, तीन-तीन लोग बैठकर स्टंट करने और शोर-शराबा करने के बजाय अपना समय कारोबार, हुनर सीखने, पढ़ाई और परिवार की ज़िम्मेदारियों में लगाए, तो उसकी ज़िंदगी और समाज दोनों बदल सकते हैं।
याद रखिए, पहचान शोर मचाने से नहीं, बल्कि मेहनत, अच्छे चरित्र और अपने काम से बनती है। आइए, ऐसा युवा बनें जो दूसरों के लिए मिसाल बने, अपने माता-पिता का सहारा बने और अपने शहर व समाज का नाम रोशन करे।
मुदस्सिर अली खाता खेड़ी सहारनपुर

08/07/2026
फादर्स डे पर एक याद...आज फादर्स डे है। सच कहूं तो मैंने कभी इसे खास तौर पर नहीं मनाया, क्योंकि बचपन में ही पापा का साथ छ...
21/06/2026

फादर्स डे पर एक याद...
आज फादर्स डे है। सच कहूं तो मैंने कभी इसे खास तौर पर नहीं मनाया, क्योंकि बचपन में ही पापा का साथ छूट गया था। लेकिन उनकी दी हुई सीख आज भी मेरे साथ चलती है, जैसे वो खुद मेरे साथ हों। बचपन की एक बात आज भी ज़ेहन में ताज़ा है। मैं साइकिल चलाता था और एक दिन उसका टायर खराब हो गया। पापा ने कुछ पैसे दिए और कहा, "बेटा, गोल कोठी से नया टायर ले आओ। मैंने तुरंत मना कर दिया। मैंने कहा, "मैं हाथ में टायर लेकर पैदल नहीं आऊंगा, लोग क्या कहेंगे? मेरी बात सुनकर पापा को गुस्सा तो आया, लेकिन उन्होंने मुझे डांटने या मारने के बजाय समझाया। उन्होंने कहा,
बेटा, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अपने काम को खुद करना शर्म की बात नहीं, बल्कि गर्व की बात है। टायर हाथ में लेकर आने से तुम्हारी इज्जत कम नहीं होगी, बल्कि लोग यही कहेंगे कि यह लड़का अपने काम खुद करता है और अपनी चीज़ों की जिम्मेदारी समझता है। उनकी बात मेरे दिल में उतर गई। फिर मैं खुशी-खुशी गया और पूरे रास्ते टायर को हाथ से घुमाते, खेलते-कूदते घर ले आया।
आज पापा इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी वह सीख हर दिन मेरे साथ है। जिंदगी ने सिखाया कि इंसान की पहचान उसके कपड़ों, पैसे या दिखावे से नहीं होती, बल्कि उसकी मेहनत, जिम्मेदारी और अपने काम खुद करने की आदत से होती है। फादर्स डे पर अपने पापा को याद करते हुए बस इतना ही कहना चाहता हूं— "पापा, आपका साथ भले ही जल्दी छूट गया, लेकिन आपकी सीख आज भी मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।"

💙 Happy Father's Day — मुदस्सिर अली, खाता खेड़ी, सहारनपुर

घड़ी की सुइयाँ बस चलती रहती हैं,पर समझदार वही है जो हर पल को संभाल लेता है।
09/04/2026

घड़ी की सुइयाँ बस चलती रहती हैं,
पर समझदार वही है जो हर पल को संभाल लेता है।

आज का दिन खास है, क्योंकि यह उस शख्स का जन्मदिन है जो सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज है।सहारनपुर देहात के लोकप्र...
06/04/2026

आज का दिन खास है, क्योंकि यह उस शख्स का जन्मदिन है जो सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज है।

सहारनपुर देहात के लोकप्रिय विधायक Ashu Malik जी ने अपने काम, ईमानदारी और सेवा भाव से हर दिल में एक अलग जगह बनाई है।

उनकी सोच हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए रही है, और यही वजह है कि लोग उन्हें दिल से चाहते हैं।

दुआ है कि उन्हें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और और भी ज्यादा ताकत दे, ताकि वे इसी तरह लोगों की सेवा करते रहें।

जन्मदिन की ढेरों मुबारकबाद!

Mahatma Gandhi की प्रतिमा के नीचे में यूं ही नहीं खड़ा था… में समझ चुका हूँ कि राजनीति सिर्फ कुर्सी की नहीं, सोच की होती...
03/04/2026

Mahatma Gandhi की प्रतिमा के नीचे में यूं ही नहीं खड़ा था… में समझ चुका हूँ कि राजनीति सिर्फ कुर्सी की नहीं, सोच की होती है। भीड़ में खामोश रहकर भी मैंने सीख लिया है ।सही वक्त पर सही बात ही असली ताकत है। आज बस एक तस्वीर है… कल यही चेहरा पहचान बनेगा।

रमज़ान का ये मुक़द्दस महीना हमें सब्र, परहेज़गारी और एहसास-ए-ज़िम्मेदारी का दर्स देता है।ये वक़्त है मुहासिबा-ए-नफ़्स का...
18/02/2026

रमज़ान का ये मुक़द्दस महीना हमें सब्र, परहेज़गारी और एहसास-ए-ज़िम्मेदारी का दर्स देता है।
ये वक़्त है मुहासिबा-ए-नफ़्स का, इबादत का और अपने आसपास के ज़रूरतमंद लोगों की ख़िदमत का। दुआ है कि अल्लाह तआला हम सबकी इबादतों को क़ुबूल फ़रमाए
और हमारे दिलों को नूर, सुकून और बरकत से भर दे।
आप तमाम अहबाब को दिली मुबारकबाद।
मुदस्सिर अली

Address

Khata Kheri
Saharanpur
247001

Telephone

+919358982124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M.M.Electricals posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category