23/07/2026
Hybrid solar system
यह एक ऐसा सोलर सिस्टम है जिसमें आपको ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड दोनों सोलर सिस्टम की खूबियां देखने को मिल जाती हैं।
यह सोलर सिस्टम सरकारी बिजली ग्रिड के साथ-साथ बैटरी बैंकअप से भी जुड़ा होता है।
दिन के समय में सोलर पैनल जो बिजली बनाते हैं उससे घर के उपकरण चलते हैं और जो बिजली बचती है उससे बैटरी चार्ज होती है।
जब बैटरी फुल हो जाती है, तो नेट मीटरिंग के जरिए बाकी की बिजली सरकारी ग्रिड को भेज दी जाती है। इससे आपका बिजली बिल घटता है।
रात के समय में बिजली जाने पर यह सिस्टम अपने आप बैटरी मोड पर आ जाता है। जिससे आपके घर की बिजली बिना किसी रुकावट के चलती रहती है। ऐसा ऑन-ग्रिड सिस्टम में संभव नहीं होता।
यह सिस्टम अपने आप तय कर लेता है कि कब बिजली सोलर पैनल से लेनी है और कब बैटरी से। साथ ही यह भी खुद ही तय कर लेता है कि कब बिजली को सरकारी ग्रिड में भेजना है।
इस सोलर पैनल के साथ आपको बिजली बिल में कटौती भी देखने को मिलती है और बिजली कटने पर बैकअप भी मिल जाता है।
To convert your existing solar system to hybrid
Amrohi technologies pvt ltd
9890641355