Tonk Forest Division

Tonk Forest Division Total Geographical Area of Forest in Tonk Division is spread over 7194 Sq. KM and covers 26.94% of the district's geographical area.

04/06/2025

04/06/2025

Rajasthan Forest Department CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Tonk City, Rajasthan, India Tonk Police

आज दिनाँक 22.05.2025 को वन मंडल टोंक अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री...
22/05/2025

आज दिनाँक 22.05.2025 को वन मंडल टोंक अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री देवेन्द्र कुमार भारद्वाज को आमंत्रित किया गया! श्री भारद्वाज ने उपस्थित स्टाफ को जैव विविधता के बारे में जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया की कैसे लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने में हम योगदान दे सकते है. आज के कार्यक्रम का समापन पौधारोपण के साथ किया गया | कार्यक्रम के दौरान उप वन संरक्षक श्री मरिय शाइन, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अभिषेक भटनागर दादू पर्यावरण संस्था से श्री महावीर मीना एवम वन मंडल स्टाफ उपस्थित रहे
#अंतरराष्ट्रीय_जैव_विविधता_दिवस
Tonk Forest Division Rajasthan Forest Department Ajmer Forest Circle Tonk City, Rajasthan, India DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan CMO Rajasthan

विश्व पर्यावरण दिवस-2024 जिसकी थीम ‘‘भूमि बहाली मरूस्थलीकरण एवं सूखा सहनशीलता‘‘ है के उपलक्ष में कार्यालय उप वन संरक्षक,...
05/06/2024

विश्व पर्यावरण दिवस-2024 जिसकी थीम ‘‘भूमि बहाली मरूस्थलीकरण एवं सूखा सहनशीलता‘‘ है के उपलक्ष में कार्यालय उप वन संरक्षक, टोंक में वन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बून्दी के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 05.06.2024 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री मरिय शाइन उप वन संरक्षक, टोंक की अध्यक्षता में पेन्टिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारत स्काउट गाइड इको क्लब के बच्चो द्वारा भाग लिया, जिसमें बच्चो को पुरूष्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात उप वन संरक्षक श्री मरिय शाइन ने बच्चो के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा परिण्डे लगाए एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवायी।
कार्यक्रम के दौरान सहायक वन संरक्षक श्री हृदय सुमन शेखावत, सहायक वन संरक्षक श्री अनुराग महर्षि, क्षेत्रीय वन अधिकारी, टोंक श्री जोगेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बून्दी के प्रतिनिधि, भारत स्काउट गाइड के सी.ओ. श्री गिर्राज गर्ग एवं समस्त डिवीजन स्टाफ उपस्थित रहा।
Forest and Wildlife News Rajasthan Forest Department Dainik Bhaskar Zee News Ajmer Forest Circle

16/09/2023

Rajasthan Forest Department Ajmer Forest Circle Tonk Police DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

वन मंडल टोंक की रेंज उनियारा अंतर्गत ग्राम कुम्हारिया में ग्रामीणों ने मेवाराम के खेत पर एक अजगर की सूचना दी। सूचना पर क...
13/09/2023

वन मंडल टोंक की रेंज उनियारा अंतर्गत ग्राम कुम्हारिया में ग्रामीणों ने मेवाराम के खेत पर एक अजगर की सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन मे टीम को कुम्हारिया भेजा गया। खेत मे एक 15 फिट लम्बा अजगर था जिसे सफलता पूर्वक पकड़ कर वन खण्ड देवली मेन के जंगल मे सुरक्षित छोड़ा गया टीम मे बद्री लाल माली वनपाल, सत्तार अहमद, वृक्ष पालक, सुरक्षा कर्मी बोलता राम, धनराज, मुरली नाथ आदि कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। Rajasthan Forest Department Ajmer Forest Circle Tonk Police Tonk City, Rajasthan, India

05/08/2023
09/07/2023

वन विभाग द्वारा बहुत ही कम कीमत पर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। योजना का लाभ लेने के लिए URL aaranyak.forest.rajasthan.gov.in/ से Buy Plants पर क्लिक कर जिला एवं नर्सरी का चयन कर पौधे बुक कर सकते है।
CMO Rajasthan Rajasthan Forest Department Ajmer Forest Circle ZEE Rajasthan News Zee Rajasthan News DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Rajasthan Patrika News18 Rajasthan Rajasthan Tourism Tonk Police Tonk Patrika Dainik Bhaskar Dainik Sachcha Sagar News Rajasthan

वनमण्डल टोंक अंतर्गत सभी रेंज में राजस्थान में वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण योजना (TOFR) के तहत पौधे तैयार किए गए है जि...
06/07/2023

वनमण्डल टोंक अंतर्गत सभी रेंज में राजस्थान में वन क्षेत्र से बाहर वृक्षारोपण योजना (TOFR) के तहत पौधे तैयार किए गए है जिन्हे आमजन एवं संस्थाएं निर्धारित दर पर प्राप्त कर सकते है।
Rajasthan Forest Department DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ajmer Forest Circle Zee Rajasthan News ZEE Rajasthan News Rajasthan Patrika Dainik Sachcha Sagar News Rajasthan Tonk City, Rajasthan, India

मौसम सुहाना होते है निर्माणाधीन लव कुश वाटिका बीसलपुर, टोंक में दूर दूर से पर्यटकों का आना शुरू हुआ। बच्चे, बुजुर्ग और य...
18/06/2023

मौसम सुहाना होते है निर्माणाधीन लव कुश वाटिका बीसलपुर, टोंक में दूर दूर से पर्यटकों का आना शुरू हुआ। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी यहां पहुंचे और नयनाभिराम प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही यहां लगाए गए झूले, एडवेंचर एक्टिविटीज आदि का लुत्फ उठाया और यही पर सुहाने मौसम के बीच भोजन भी किया। पर्यटकों से बात करने पर उन्होंने वन मंडल द्वारा तैयार की जा रही वाटिका की बहुत सराहना की। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अंतर्गत वन मंडल टोंक के बीसलपुर क्षेत्र में लव कुश वाटिका तैयार की जा रही है। टोंक जिले के साथ ही समीपस्थ जिलों अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा आदि से बीसलपुर बांध और यहां स्थित फिश एक्वेरियम देखने आने वाले पर्यटकों को भी यह वाटिका काफी लुभा रही है। यहां बनाए गए वन्य जीव बाघ के मॉडल पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहते है।
CMO Rajasthan Rajasthan Forest Department Rajasthan Tourism DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ajmer Forest Circle Zee Rajasthan News Tonk Patrika Tonk City, Rajasthan, India

Address

Tonk
304001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tonk Forest Division posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tonk Forest Division:

Share